भाजपा ने सदर सीट से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दीप्ति मित्तल पर जताया भरोसा, की घोषणा

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर भाजपा ने जारी की निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की नाम की सूची। बुलंदशहर में सदर सीट पर भाजपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल की धर्मपत्नी दीप्ति मित्तल पर भरोसा जताया बुलंदशहर की सदर सीट से नगर पालिका अध्यक्ष पद की दीप्ति मित्तल की घोषणा की । जबकि अन्य पार्टियों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दिज्जाग मैदान में उतारे हैं।

एक तरह से देखा जाए तो अब किसी भी पार्टी के लिए नगर पालिका अध्यक्ष पद की बुलंदशहर की सदर सीट की जीत आसान नहीं है। तो वहीं पर भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए खुर्जा से अंजना सिंघल,जहांगीराबाद में किशनपाल सिंह,शिकारपुर में राजबाला सैनी,स्याना में सुधीर अग्रवाल,गुलावठी में शैलेश तेवतिया,अनूपशहर में ब्रजेश शर्मा,डिबाई से अरुण कुमार सिंघल,सिकंदराबाद प्रदीप दीक्षित।

नगर पंचायत पहासू पदम सिंह तोमर छतारी मंगलसेन गुप्ता खानपुर ब्रज किशोर सैनी नरौरा सीमा चौधरी औरंगाबाद जोगेन्द्री देवी बीबी नगर महेश रुड़कीवाल बुगरासी ओमदत्त ककोड़ मोहित सिंघल नगरपालिका अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सभी प्रत्याशियों की सूची जारी की है।