भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति का हुआ आयोजन

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय गंगानगर पर हुआ। जिसके मुख्य अतिथि माननीय क्षेत्रीय महामन्त्री ठाकुर हरीश सिंह रहे।

कार्यसमिति में मंचसंचालन जिला महामन्त्री भाजपा (पिछड़ा मोर्चा) कविन्द्र उपाध्याय ने किया, एवम अध्यक्षता पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोर लोधी जी ने की। सम्मेलन में भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री बड़े भैया ठाकुर हरीश सिंह।

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल शिशोदिया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा महिपाल सिंह लोधी पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष सौरभ चौधरी क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य पिछड़ा मोर्चा राकेश वर्मा क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी युवा मोर्चा श्याम रावत।

जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा किशोर लोधी एवं क्षेत्रीय महामन्त्री अनुसूचित मोर्चा डॉ हर्ष ने योगी एवम मोदी सरकार के देश हित में लिए गए निर्णयों एवं कार्यो का विस्तार से वर्णन किया। तथा 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को 350 सीटों पर जीत दिलाने का आवाहन किया। तथा पिछड़ा मोर्चा (भाजपा) कार्यकर्ताओं का स्वागत और सम्मान किया।