भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने एसएसपी को दिया ज्ञापन पंकज अग्रवाल

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज स्याना में 12 मार्च को व्यापारी प्रदीप सिंघल जो कि घर से दुकान के लिए जा रहे थे तभी कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट कर व्यापारी की हत्या कर दी जिससे व्यापारी समाज में आक्रोश व भय व्याप्त है|

जिसको लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के नगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ मिलकर एसपी संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा और कहा कि अपराधियों को पकड़ कर कठोर से कठोर दंड दिया जाए हमारे व्यापारी के परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक मदद भी दी जाए |

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हित में कार्य करता है हाल ही में ही कुछ ऐसी लूट की घटना हुई जिससे व्यापारियों में भय व्याप्त है व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है|

पुलिस द्वारा इस घटना को खोला जाए ताकि व्यापारी की सुरक्षा की भावना पैदा होती घटना का खुलासा होने पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन करने के लिए भी मजबूर होगा इस अवसर पर नगर महामंत्री संजय गोयल मनोज शर्मा विक्रांत राज सिरोही डॉ विपुल एंग्लो संजय सिंघानिया शैलेंद्र सिंह एडवोकेट आदि व्यापारी उपस्थित रहे