भारतीय किसान यूनियन भानू ने पत्रकार व किसानों की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज भारतीय किसान यूनियन भानू ने पत्रकारों व किसानों कि 11 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन। भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने काले आम स्थित मलका पार्क में इकट्ठा होकर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी 11 सूत्रीय मांगे का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री एवं परिवहन मंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आज पत्रकारों की एवं किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मांगे हैं कि भारत में किसान आयोग का गठन किसान हित में जल्द किया जाए।वृद्ध किसानों की स्थिति को देखते हुए 60 वर्ष से अधिक ₹10000 पेंशन दी जाए। और भारत के पत्रकारों की व किसानों की आकसिमक दुर्घटना होने पर दो करोड़ का मुआवजा दिया जाए।

किसानों व पत्रकारों को भारत के सभी टोल पर टोल फ्री किए जाएं। किसानों का विद्युत बकाया व अग्रिम बिल माफ किया जाए। किसान मजदूरों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय कंपनियों में नौकरी दी जाए। किसान अधिवक्ताओं बंधुओं को नियमित राशि 20 लाख की जाए। भारत के सभी युवा अधिवक्ताओं को ₹10000 तक स्थाई फंड की व्यवस्था की जाए। भारत के किसी भी किसान की आकसिमक मृत्यु होने पर उसे दो करोड़ की धनराशि दिलाई जाए।

भारत में शहीदों के परिवारी जनों की क्षतिपूर्ति के लिए 5 करोड़ का मुआवजा राशि के रूप में दिया जाए। किसानों का गन्ना भुगतान व खाद की समस्याओं को समय पर किया जाए। इस मौके पर चौधरी महेंद्र सिंह वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री, राहुल पंडित प्रदेश अध्यक्ष आई टी प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश,मनोज राणा मेरठ मंडलअध्यक्ष, मंजू, शोभा चौधरी, राकेश चौहान, तर्जुम, सुधीर, मंडल अध्यक्ष,