महिला पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे सपा नेता को पुलिस ने किया नजरबंद

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर :मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि बीती रात मैं दिल्ली जंतर मंतर पर महिला खिलाड़ियों के समर्थन में जाने वाला था लेकिन यूपी पुलिस ने मुझे घर से हिरासत में ले लिया।

प्रमोद यादव ने बताया कि मैं जंतर मंतर पर चल रहे खिलाड़ियों के प्रदर्शन मे उनके साथ हूं, और आज नहीं तो कल मैं दिल्ली जाकर रहूंगा, वही जब नई संसद के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संसद के शुभारंभ में भाजपा सरकार ने देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को ना बुलाकर उनका अपमान किया है।

और दिल्ली जंतर मंतर पर अपने स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रही हमारे देश की बेटिओं पर बर्बरता पूर्वक केंद्र सरकार के इशारों पर लाठियां बरसाई जा रही थी प्रमोद यादव ने बताया इस कृत्य को लोकतंत्र की हत्या, साथ ही बताया आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में इनका सफाया होने जा रहा है।