भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत समीक्षा की बैठक हुई

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत की समीक्षा बैठक गुलावठी कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व मे संपन्न हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष चौधरी पवन तेवतिया भी उपस्थित रहे क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे|

नगर अध्यक्ष मनोज तेवतिया ने कहा नगर में अतिक्रमण चरम सीमा पर है जिस पर प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए ब्लॉक उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने संगठन को विस्तार की बात थी और सरकारी अस्पतालों में हो रही खामियों के बारे में सबको अवगत करा इस मौके पर रामवीर सिंह राजू दीपक चौधरी शैलेश चौधरी संजू प्रधान गौरव चौधरी रोहित चौधरी पंकज तेवतिया सचिन चौधरी वह दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे|