भारतीय जैन संघटना द्वारा दो online कार्यशाला का शुभारंभ

ट्रेनर डा. मृदुला जैन ने बेटियों को किया जागरूक क
दीपक वर्मा@ शामली। भारतीय जैन संघटना द्वारा मेरी बेटी-मेरी शान स्मार्ट गर्ल की दो आॅनलाइन कार्यशाला का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शामली सहित कई राज्यों व जनपदों की छात्राओं ने आॅनलाइन क्लास में भाग लिया। ट्रेनर डा. मृदुला जैन ने बेटियों को सफलता और असफलता का कैसे सामना करें, इसकी जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार भारतीय जैन संघटना के तत्वावधान में मेरी बेटी-मेरी शान स्मार्ट गर्ल की दो राष्ट्रीय आॅनलाइन कार्यशाला का मंगलवार को भारतीय जैन संघटना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ला पारीक व पश्चिमी उत्तर प्रदेशाध्यक्ष मोहित जैन ने किया। ट्रेनर डा. मृदुला जैन ने बताया कि स्मार्ट गर्ल की आॅनलाइन वर्कशाप प्रारंभ की गयी है जिसमें शामली सहित दिल्ली, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से आगरा, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, फिरोजाबाद व गोरखपुर की लगभग 80 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला को दो भागों में विभाजित किया गया जिसमें एक सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक तथा दूसरा शाम 5 बजे से 6.30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द लुकड पुणे ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि आज का विषय था स्वजागरूकता, हमारी बेटियां कैसे अपने आपको समझें, अपने गुस्से को कैसे कंट्रोल करें, कैसे अपने सपनों को पूरा करने के लिए मजबूत बने, मेहनत करें, अपने बारे में जागरूक कैसे बनें। बेटियों को बताया गया कि कैसे वे गुस्से पर नियंत्रण कर खुश रह सकती है। जिंदगी में हमेशा असफलता और सफलता दोनों का सामना करना पडता है तो ऐसी असफलता को चुनौती मानकर उसे स्वीकार करें और अपने आपको मजबूत रखें। लगातार अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहे। इस अवसर पर अजय जैन, पंकज जैन, ललित जैन, एसके जैन आदि भी मौजूद थे।