भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा, बुलन्दशहर मातृशक्ति को सादर नमन! सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज शाखा द्वारा सुन्दरकाण्ड का आयोजन महिला संयोजिका कविता अग्रवाल के आवास 46, लक्ष्मी नगर, बुलन्दशहर पर आयोजित किया गया। शाखा सदस्यों के स्वस्थ जीवन की मनोकामनों के साथ बड़े हर्ष और भक्तिमय सुन्दरकांड का आयोजन किया।

पाठ के मध्य जय श्री राम और जय हनुमान के उद्घोशों ने समस्त वातावरण को राममयी बना दिया। इसी क्रम में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर महिला संयोजिका कविता अग्रवाल के अतिरिक्त शाखा सदस्या मनु गुप्ता, नीरज गर्ग, संध्या, वर्षा, पूजा गुप्ता, वंदना, आशा अग्रवाल आदि ने प्रमुख से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में हनुमान जी का भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण तथा अल्प जलपान की व्यवस्था की गई।

सर्व कल्याण की भावना को रखते महिला संयोजिका कविता अग्रवाल जी ने आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किये जाने की घोषणा की।