मकान का ताला तोड़कर नगदी जेवरात चोरी

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : खुर्जा क्षेत्र के मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने नगदी और जेवरात चोरी कर ली मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम विहार कॉलोनी निवासी अजब सिंह ने गुरुवार को अपनी बीमार भतीजी को देखने बुलन्दशहर गए थे जबकि उनकी पत्नी पूनम अपने मायके गई हुई थी जिसका फायदा उठाकर चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर धावा बोल दिया|

शोर मुख्य गेट का ताला तोड़ कर मकान में अंदर घुस गए और ₹10000 की नकदी 3 जोड़ी पायल बच्चों की चांदी सोने के जेवरात चोरी करके ले गए शुक्रवार को शाम जब मायके से पूनम अपने मकान घर पहुंची तो मकान का ताला टूटा हुआ देखकर उन्हें होश उड़ गए उन्होंने मकान में अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था और काफी सामान चोरी था मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी ।