मध्यस्थता केन्द्र पर पति पत्नी का विवाद

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर के कोतवाली ककोड़ क्षेत्र के गांव वैर निवासी विवाहिता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका व उसकी बहन का निकाह करीब ढाई वर्ष पहले गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना के गांव निवासी दो सगे भाईयों से हुआ।

जिसमें 22 लाख का खर्च खराबा हुआ। कुछ दिन बाद ही विवाद के चलते मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसकी विवेचना चल रही है। भरणपोषण के लिए मामला मध्यस्थता केंद्र पर चल रहा है। गुरुवार को मध्यस्थता केन्द्र पर आरोपी दोनों के पतियों ने अन्य लोगों के सामने तीन बार तलाक बोल दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सक्सैना ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी