मलवा गिरने से प्रधानाध्यापक चोटिल


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर चोला। चौकी के गांव खानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय संबंधी कार्य पूरा करने के लिए आए प्रधानाध्यापक के ऊपर जर्जर छत का मलवा गिर गया। जिससे वह चोटिल हो गए।

जबकि अन्य स्टाफ बाल बाल बच गया। गुरुवार को प्रधानाध्यापक रामगोपाल शर्मा, सहायक अध्यापिका कनिका शर्मा व नीलम तिवारी, शिक्षा मित्र भरत सिंह व प्रवेश सिंह विद्यालय संबंधी कार्य निपटा रहे थे। तभी छत का मलवा गिर गया। जिससे रामगोपाल चोटिल हो गए।

जिन्हें उपचार हेतु निजी चिकित्सक के यहां भेजा गया। बताते हैं कि विद्यालय भवन बहुत पुराना है। जिससे विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।

https://youtu.be/Up-p6qfjHg8