महिलाओं का सम्मान सपा सरकार में ही होगा राहुल यादव



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज समाजवादी पार्टी महिला जागरूकता कार्यकर्ता सम्मलेन कलश होटल में किया गया। जिसमे सभी क्षेत्रों से महिलाओ ने भाग लिया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा रही उन्होंने कहां कि हिंदुत्व की बात करने वालों से सावधान रहने की जरूरत है क्या इसके पहले हम आप लोग हिंदू नहीं थे वहीं उन्होंने कहां की महंगाई बेरोजगारी, पर चर्चा क्यों नहीं करते हैं। श्रीमती कुशवाहा ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही घरेलू बिजली बिल 300 यूनिट फ्री किया जायेगा, पांच साल महिलाओं को राशन कार्ड पर अनाज, चीनी, मिट्टी का तेल, सब फ्री मिलेगा।


उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने बेटियों को कन्या धन योजना,102,108, एंबुलेंस महिलाओं, को समाजवादी पेंशन, पढ़ें बेटी बढ़े बेटी योजना चलाई थी एवं उनकी सुरक्षा के लिए 1090 जिससे महिलाओं को इज्जत सम्मान मिलता था।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेबी चौधरी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सपा में है। उन्होंने ने महिलाओं को संकल्प दिलाया कि 2022 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो महंगाई से निजात मिलेगी। सम्मेलन को प्रदेश सचिव रश्मि चौधरी, जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, राहुल यादव, जितेन्द्र मौर्या ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में गुड्डू पंडित, मुकेश पंडित खुर्जा क्षेत्र की भावी प्रत्याशी वर्षा सिंह प्रधान अमरपाल सिंह सुजात आलम हामिद अली उस्मान अनिता सिंह ममता सिरोही समर सुलताना सुनिता शर्मा बबिता लोधी बंदना खंडेलवाल पप्पी आदि