महिला ने अपने एक साल के बेटे की गला काटकर हत्या कर खुद ने भी किया सुसाइड

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है यहां रामघाट कोतवाली क्षेत्र के गांव विजय नगलिया में एक महिला ने अपने पुत्र की गला काटकर हत्या कर खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मां बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है|

पुलिस ने घटना स्थल से जहरीले पदार्थ का पाउच और हंसिया बरामद कर जांच शुरू कर दी है पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर थी महिला ने देर रात घर की छत पर जा कर अपने बेटे का गला काटा और खुद भी जहर का सेवन कर छत से कूद गई और पास में ही एक भूसा के कमरे में जा छुपी जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को घटना स्थल पर बुलाया गया|

पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर किसी तरह महिला को अस्पताल को भेजा जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई दर्दनाक घटना के बाद गांव में गम का मातम छाया हुआ है ।