महिला वकील पर हमले के आरोपियों पर पुलिस नहीं कर रही कारवाई

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर सोमवार को एसएसपी दफ्तर पर पहुंचकर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव लोहरा निवासी महिला अधिवक्ता ओमवती उर्फ सोनू कुमारी ने एसएसपी को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि कुछ समय पहले गांव के कुछ दबंग लोगों ने उसपर जानलेवा हमला किया था|

और मामले में जहांगीराबाद थाने में मुकदमा भी लिखाया गया था। लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों कोई कार्यवाही ना किए जाने से आरोपी दबंग खुलेआम मुकद्दमा वापस लेने का दवाब बना रहे है और धमकी दे रहे हैं। एसएसपी ने पीड़िता महिला अधिवक्ता को जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।