मारपीट करने पर पांच के खिलाफ मुकदमा

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर चोला। चौकी के गांव फिरोजपुर माजरा बड़ौदा में ग्राम पंचायत द्वारा नाली खड़ंजे निर्माण का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी अमरपाल पुत्र भगवान सहाय ने चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में नाली खड़ंजे का निर्माण कार्य चल रहा है।

रविवार को गांव निवासी पांच लोगों निशांत, हरपाल सिंह, धर्मेंद्र, अंकित व हरेन्द्र ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए पीड़ित के घर में घुसकर उसके व उसकी मां के साथ मारपीट की। जिसमें दोनों गंभीररूप से घायल हो गए। चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।