मास्क व सेनेटाइजर का वितरण करते हुए दिए कोरोना से सावधान रहने के निर्देश

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर अनूपशहर : क्षेत्र के गांव रोरा के ग्राम प्रधान राय सिंह, द्वारा गांव रोरा को सैनिटाइज मास्क वितरण कार्यक्रम का जिला कोषाध्यक्ष बसपा ज्ञानेंद्र सिंह राघव, ने ग्राम प्रधान रायसिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक सिंह कुशवाहा आदि गणमान्य लोगों के साथ l

फीता काटकर शुभारम्भ करते हुए गांव को सैनिटाइजर कराने के साथ-साथ मास्क वितरण व लोगों के हाथ सैनिटाइज कराते हुए गांव के उपस्थित लोगों को कोरोना वायरस महामारी में सरकार द्धारा दी गई गाइडलाइन का पालन कराने एवं जागरूक रहते हुए दो गज की दूरी का पालन करते हुए मार्क्स लगाने एवं बुखार व किसी भी बीमारी के सम्बन्ध में टेस्टिंग कराने l

तथा ग्राम प्रधान व खुद को सूचना देकर हर सम्भव मदद का भरोसा देते हुए लोगों को जागरूक किया तथा गांव वासियों से अपने घर में रह कर खुद को बचाने व दूसरों को भी कोरोना वायरस महामारी से बचाए रखने के आह्वान किया इस मौके पर रविन्द्र शर्मा विजय सिंह बादशाह ऋषि पाल मुनीम बिनानी प्रवेंद्र शर्मा उपदेश शर्मा दुष्यंत राघव मुरारी लाल अगन ठेकेदार पुष्पेंदर आदि दर्जनों लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ उपस्थित रहे ।