मिस्त्री की दुकान में मिला अजगर,मचा हड़कंप

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर शिकारपुर थाना सलेमपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव केलावन मैं एक मिस्त्री की दुकान में अजगर के मिलने से हड़कंप मच गया । सूचना पर गांव से अनेक ग्रामीण दुकान पर पहुंच गए तथा 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस की टीम अजगर को पकड़ कर ले गई।

गांव केलावन निवासी फारुख वेल्डिंग की दुकान करता है।सोमवार सुबह प्रतिदिन की भांति अपनी दुकान खोले और साफ सफाई करने लगा अचानक दुकान में एक कोने में पड़े अजगर को देखा तो उनके होश उड़ गए ।

सूचना पर गांव के अनेक ग्रामीण पहुंच गए । तथा थाना सलेमपुर पुलिस को सूचना दी । पुलिस मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़कर ले गए।