प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। विजयनगर स्थित प्रताप विहार में 220 केवी क्षमता वाले उपकेंद्र का शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन लोकार्पण किया। इस दौरान दिल्ली से सांसद वीके सिंह, राज्यमंत्री व स्थानीय विधायक अतुल गर्ग भी ऑनलाइन लोकार्पण कार्यक्रम में जुड़े। इस उपकेंद्र के शुरू होने से लाइनपार क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के एक लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा और विद्युत संबंधित समस्याएं समाप्त होंगी। विद्युत निगम ने वर्ष 2016 दिसंबर माह में 220 केवी क्षमता का हाईब्रिड उपकेंद्र बनाने का कार्य शुरू किया था। 120 करोड़ की लागत का यह उपकेंद्र जनवरी 2020 में बनकर तैयार हो गया लेकिन तकनीकी समस्या और बाद में कोरोना के चलते इसका शुभारंभ नहीं हो सका। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता आरके राणा ने बताया कि इस उपकेंद्र से विजयनगर, सिद्धार्थविहार आवासीय परियोजना, हिंडन विहार, कविनगर, नेहरूनगर, गांधीनगर, राजनगर, पटेलनगर, लोहियानगर की करीब एक लाख आबादी को लाभ मिलेगा। एनआईसी पर ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान एसई ट्रांसमिशन नवीन रंजन, अधिशासी अभियंता संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Related Posts
कोरोना मरीजों का 12,306 तक पहुंचा आंकड़ा
IN8 @ गाजियाबाद। जनपद में कोविड-19 (कोरोना वायरस) का प्रकोप रूक नहीं पाया है। जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की…
गाजियाबाद में आबकारी विभाग की ऐसी कार्रवाई कि शराब पर 10 रुपए अतिरिक्त कमाने के चक्कर में 20 विक्रेताओं को पहुंचाया जेल
गाजियाबाद। जनपद में अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने के साथ-साथ ओवर रेटिंग करने वाले विक्रेताओं को…
कड़कड़ाती ठंड को भूलकर शराब माफिया का खेला बिगाडऩे में जुटा आबकारी विभाग
गाजियाबाद। जनपद में नववर्ष की खुमारी भले ही खत्म हो गई हो, मगर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त माफिया…
