युवक के साथ मारपीट किया घायल

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर चोला। चौकी के गांव गांगरौल निवासी ओमप्रकाश पुत्र पन्नालाल ने चौकी में तहरीर देकर बताया है कि बुधवार रात पत्नी और बच्चों के साथ घेर से घर जा रहा था। रास्ते में 5 लोग बैठे हुए थे।

बच्चों को देखकर कमेंट करने शुरू कर दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। जिससे सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।