संवाददाता @ गन्नौर । राजपुर गांव में गोली मारकर हत्या करने के प्रयास के आरोपी को राजुलू गढी चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया । हत्या के प्रयास की घटना में शामिल चौथा आरोपी है । गौरतलब है कि गत 6 मई को मनजीत उर्फ भोला निवासी राजपुर ने बड़ी थाना के अंतर्गत राजलू गढ़ी पुलिस चौकी में में शिकायत देकर बताया था की मेरे गांव के विशाल उर्फ गोलू व उसके सगे भाई सागर व 5 नापता नामालूम युवकों ने मेरे साथ मारपीट कर मुझे जान से मारने की नियत से फायर किया है। पुलिस ने मंजीत की शिकायत पर दो नामजद सहित अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी । जिसके बाद वारदात में शामिल आरोपीत विशाल उर्फ गोलू पुत्र कुलदीप पुत्र निवासी शहर मालपुर व जतिन उर्फ कालूू निवासी परढाना को पहले ही गिरफतार कर लिया गया था । उसी मामले में कार्यवाही करते हुए राजलू चौंकी पुलिस ने आरोपित हिमांशु उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां अदालत ने आरोपित को जेल भेज दिया। चौंकी इंचार्ज मुकेश ने बताया की मामले में शामिल अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
Related Posts
लड़का न होने पर निर्दयी मां ने चार बेटियों का गला रेत कर की हत्या
IN8@पुन्हाना…. पुन्हाना उपमंडल के गांव पिपरौली में एक कमरे में 4 बहनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल…
हरियाणा के चार जिलों की पुलिस कमान अब एचपीएस अधिकारियों के हाथो
नियमानुसार जिला एसपी का पद आईपीएस कैडर का पद : एडवोकेट हेमंतIN8@अम्बाला….हरियाणा सरकार के गृह विभाग द्वारा बीते कल भारतीय…
जय श्रीराम के नारों से गूंजा गांव दौलताबाद
IN8@गुरुग्राम…..एक ही नारा एक ही नाम-जय श्री राम जय श्रीराम। कुछ इसी तरह के गीत, नारे गुरुवार को दौलताबाद गांव…
