हर व्यक्ति अपने जीवन में लगाए एक पौधा और करें उसकी देखभाल : बेदी शाहाबाद

संवाददाता @ मारकंडा : रविवार को साथी संस्था द्वारा हुडा पार्ट-1 में पौधारोपण किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि पहुंचें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव व पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने त्रिवेणी का पौधा लगाया। कृष्ण बेदी ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अकसर लोग पौधारोपण तो करते है लेकिन उसका रखरखाव नहीं कर पाते जिस कारण वह पौधा वृक्ष नहीं बन पाता है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण को एक दायित्व समझकर करना चाहिए। बेदी ने बताया कि हुडा व नगर के पार्को के सौंदर्यकरण के लिए उन्होंने अनेक कार्य करवाएं। जिसके परिणाम स्वरूप आज हुडा पार्ट-2 में झूले व जिम का सामान सहित नगर के सभी पार्क अच्छी स्थिति में है। जिनमें नगर के लोग भ्रमण कर रहे है।

संस्था के प्रधान आशुतोष गर्ग व चेयरमैन नीरज गुप्ता ने बताया कि अब तक संस्था द्वारा 125 पौधे ट्री-गार्ड सहित हुडा के विभिन्न पार्को में लगाए जा चुके है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा चिडिय़ों के घोंसलें भी तोशाम से मंगवाए जा रहे है जोकि हुडा में विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में लगाए जाएगें। इस मौके पर मंडल प्रधान मुलखराज गुम्बर, अमित सिंघल, पंकज सिंगला, राजू चावला, राज सतीजा, नवीन अग्रवाल, विजय बजाज, गुरदीप सिंह, अनिल मनोचा, वेद छाबड़ा, मोहित सिंघल, विक्रम विक्की, साहिल गुलियानी सहित सभा के सदस्य मौजूद थे।