राशनडीलर की दुकान पर मारपीट

Spread the love



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर ककोड़। कस्बे स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर शुक्रवार को राशन लेने गये युवक ने दुकान पर मशीन चला रहे युवक से मारपीट कर दी। युवक की तरफ से आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बांधा डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

शुक्रवार को राशनडीलर दुश्यंत सिंह राशन वितरण कर रहा था। जिसकी मशीन सुमित पुत्र पप्पू चला रहा था। तभी राशन लेने आये एक युवक ने सुमित से मारपीट की। सुमित की तरफ से आरोपी को नामजद कराते हुए तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।