राशनडीलर के यहां हंगामा करना पड़ा भारी प्रधानपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर ककोड़/ चोला। चौकी क्षेत्र के गांव गांगरौल में राशनडीलर पर कार्डधारकों को कम राशन देने का आरोप लगाकर गालीगलौज, दस्तावेज व मशीन ले जाने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने पर राशनडीलर ने प्रधानपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


राशनडीलर अनिल कुमार ने चौकी पुलिस में दर्ज कराए मुकदमे मे बताया कि शुक्रवार सुबह वह राशन वितरण कर रहा था। तभी गांगरौल प्रधानपति सुनील कुमार सोलंकी वहां आया। और राशन वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए दस हजार रूपये महीने देने की बात कहने लगा। नहीं तो कोटा किसी और को देने की धमकी दी। प्रधानपति दस्तावेज और मशीन अपने साथ ले जाने लगा।

विरोध करने पर आरोपी ने गालीगलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।