राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के प्रत्याशी ने गाँव गाँव जाकर किया जनसम्पर्क

सुरेन्द्र भाटी@बुलंदशहर बुलंदशहर आज राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य बुलंदशहर के विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर पृथ्वीराज सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के गाँव मालागढ़, ओलीना, ढकोली, अगौता, भैंसरोली, लुहारली आदि गांवों का अपने दल-बल के साथ किया जन सम्पर्क व गांव में लोगों से मिलकर चुनाव में सहयोग देने की अपील |

और कहा कि राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी चुनाव में जीत कर गांव देहात व शहर की समस्याओं पर विशेष ध्यान देगी किसानों को सम्मान और फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए कार्य किया जाएगा| युवाओं को शिक्षा और बेरोजगारों को रोजगार की व्यवस्था की जाएगी टूटी सड़कों को सही कराया जाएगा|

और किसानों की फसलों को आवारा पशुओं से बचाने का उपाय किया जाएगा किसानों को कम कीमत में खाद बीज व उपकरणों की व्यवस्था कराई जाएगी किसान की समृद्धि के लिए कार्य किए जाएंगे। मैं आपके बीच नेता नहीं जन सेवक बनकर कार्य करूंगा। गांव में होने वाले विवादों को आपसी सहमति व भाईचारे के साथ मिलकर के निपटाया जायेगा|

और लोगों में प्रेम सदभाव व भाईचारे की नई गंगा बहेगी इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों और युवाओं ने प्रत्यासी पृथ्वीराज सिंह को फूलमाला पहनाकर व नारेबाजी कर उनका स्वागत किया| और भरपूर समर्थन देने का वादा किया।

भाई शेर सिंह राणा के साथ मिलकर जनपद व देश की राजनीति को बदलने के लिए यह एक नई कदम नई पहल है इस अवसर पर पार्टी के संरक्षक ठाकुर तेजवीर सिंह संयोजक संजीव तोमर मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह भाटी जगबीर सिंह भाटी अजय प्रताप सिंह हरिओम शर्मा अरविंद सिंह मोहित सिंह महेश कुमार सिंह मनन सिंह, इन्द्राज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।*