“सेवा सप्ताह” के तहत कपड़े से बने थैले का वितरण

Spread the love

IN8@फर्रूखनगर…..भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गुरुग्राम की प्रभारी डॉ. प्रवीन बत्रा जोशी के नेतृत्व में फरुखनगर में कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय “सेवा सप्ताह” के तहत कपड़े से बने थैले का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किराना, नाश्ता सेंटर, फल फ्रूट सब्जी विक्रेता, होटल- रेस्टोरेंट आदि दुकानदारों को प्लास्टिक मुक्त और हरा-भरा शहर रखने के लिए आग्रह किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय अभियान स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत तथा कोरोना संकट में सोशल डिस्टेंस रखने, मास्क पहनने आदि के बारे में समझा कर जागरूक रहने का निवेदन किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा गुरुग्राम जिला अध्यक्षा सुन्दरी खत्री, जिला महामंत्री ज्योति देंबला, सोनिया यादव, फरुखनगर मंडल अध्यक्ष दौलतराम, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा नेहा शर्मा, वाईस चेयरपर्सन जयंती चौधरी एवं मण्डल उपाध्यक्ष राधा उपस्थित रही।