राष्ट्रव्यापी आंदोलन के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यलय पर प्रदर्शन

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@ बुलंदशहर: श्रम संगठनों व कर्मचारी संगठनों के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के समर्थन में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यलय पर प्रदर्शन किया प्रदर्शन में पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य डीपी सिंह, सुरेंद्र सिंह, जिला सचिव चन्द्रपाल सिंह, किसान सभा के जिला सचिव जगवीर भाटी,मूलचंद सिंह, अशोक सिरोही, इंद्रपाल सिंह, तरुणा सिंह आदि ने संबोधित किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डीपी सिंह ने कहाकि मोदी सरकार कोरोना महामारी की ओट लेकर मजदूरों, किसानों पर हमला कर रही है।बड़े पैमाने पर मजदूरों के काम छूट गए हैं।श्रम कानूनों को खत्म किया जा रहा है। भत्ते समाप्त कर दिये हैं।वेतन में कटौती की जा चुकी हैं।सार्वजनिक संस्थानों को निजी क्षेत्र को सौंपा जा रहा है। कृषि भूमि को छीनने का कानून बना दिया गया है।मंडी कानून अध्यादेश, आवश्यक वस्तु अध्यादेश के जरिए किसानों व्यापारियों, व,उपभोक्ताओं को लूटने के कानून बनाये जा रहे हैं