राष्ट्रीय बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने किया नितिन मोदी का अभिनंदन

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : गुलावठी राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय मजदूर परिषद के कार्यकर्ताओं ने भाकियू (महाशक्ति) का मेरठ मंडल का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सामूहिक रूप से पत्रकार नितिन मोदी का फूल मालाएं पहनकर अभिनंदन किया बुद्धवार को गुलावठी नगर निवासी आचार्य कृष्णा शास्त्री राष्ट्रीय बजरंग दल व हिन्दू केंद्र विभाग अध्यक्ष, हरीश ठाकुर नगर उपाध्यक्ष, पंडित पवन शर्मा जिला मंत्री, अजय सैनी मजदूर परिषद जिला उपाध्यक्ष आदि कार्यकर्ताओं ने नवागत मण्डल उपाध्यक्ष नितिन मोदी व गुलावठी नगर अध्यक्ष इकराम खान को प्रतीक चिन्ह भेंट किया |

और फूलमालाएं पहनकर बंधाई दी इस मौके पर नितिन मोदी, ने कहा कि देश की सुरक्षा और भरण-पोषण में हमारे वीर जवानों और किसानों का अहम योगदान रहता है जिनकी समस्याओं का निस्तारण करना और उनकी मदद करना हमारा कर्तव्य है हम अपने किसानों-जवानों और मजदूरों पर अत्याचार कतई सहन नहीं करेंगे उनकी मांगों को लेकर हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जायेगी ।