दीपक वर्मा@ शामली। रोटरी क्लब शामली द्वारा मंगलवार को निशुल्क मास्क व हैड सैनेटाइजर केन्द्र का शुभारंभ किया गया। जानकारी के अनुसार रोटरी क्लब शामली द्वारा मंगलवार को धीमानपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर में निशुल्क मास्क व हैंड सैनेटाइजर केन्द्र का शुभारंभ किया गया। केन्द्र का उद्घाटन स्त्री आर्य समाज संरक्षिका कमला आर्या, स्त्री आर्य समाज की प्रधान कौशल्या आर्या द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब शामली जिस प्रकार कोरोना महामारी के खिलाफ लडाई लड रहा है उससे लोगों में जागरूकता आई है। यदि हम मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग करें तो काफी हद तक कोरोना से निजात मिल सकती है। उन्होंने क्लब के इस कार्य की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष गुरमुख सिंह, कैंप चेयरमैन सुधाकर आर्य, नवीन सिंघल, रूचिर गोयल, अजीत जैन, पुनीत जैन, राजकुमार गर्ग सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Related Posts
पूर्व चेयरमैन ने किया सैनेटाइजर मशीन का उद्घाटन
कोरोना के खिलाफ लडनी होगी लंबी लडाई-अरविन्द संगल अभाविप ने आरके डिग्री कालेज में लगवाई हैंडफ्री सैनेटाइजर मशीन दीपक वर्मा@शामली।…
21 सितम्बर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी सपा
प्रदेश सरकार के खिलाफ राज्यपाल को भेजेगी ज्ञापन दीपक वर्मा@शामली। समाजवादी पार्टी प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी आदि…
सामाजिक दायित्व भी निभाने हैं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ: जैन
संवाददाता @ सोनीपत । पूर्व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में…
