दीपक वर्मा@ शामली। रोटरी क्लब शामली द्वारा मंगलवार को निशुल्क मास्क व हैड सैनेटाइजर केन्द्र का शुभारंभ किया गया। जानकारी के अनुसार रोटरी क्लब शामली द्वारा मंगलवार को धीमानपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर में निशुल्क मास्क व हैंड सैनेटाइजर केन्द्र का शुभारंभ किया गया। केन्द्र का उद्घाटन स्त्री आर्य समाज संरक्षिका कमला आर्या, स्त्री आर्य समाज की प्रधान कौशल्या आर्या द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब शामली जिस प्रकार कोरोना महामारी के खिलाफ लडाई लड रहा है उससे लोगों में जागरूकता आई है। यदि हम मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग करें तो काफी हद तक कोरोना से निजात मिल सकती है। उन्होंने क्लब के इस कार्य की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष गुरमुख सिंह, कैंप चेयरमैन सुधाकर आर्य, नवीन सिंघल, रूचिर गोयल, अजीत जैन, पुनीत जैन, राजकुमार गर्ग सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Related Posts
आसमान से बरस रही आग, लू कर रही बेहाल
भीषण गर्मी से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त, घरों में दुबके लोगदीपक वर्मा@ शामली। इन दिनों आसमान में बरस रही आग…
आधा दर्जन दुकानों पर कार्य करते मिले बाल श्रमिक
श्रम विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ने की छापेमारी, दुकानदारों के चालान बुधवार को कडाई से कराया जाएगा साप्ताहिक बंदी का…
अशोक चैधरी दोबारा बने सपा जिलाध्यक्ष
भाजपा नेताओं में बढा अहंकार, लोगों में नाराजगी-अशोक चैधरी दीपक वर्मा@ शामली। अशोक चैधरी को एक बार फिर समाजवादी पार्टी…
