IN8@गुरुग्राम….सामाजिक संस्था गुडग़ांव विकास मंच व ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह का अयोजन अखिल भारत वर्षीय श्री चौरासिया ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें भारतीय सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अर्पित कौशिक व फ्लाइंग ऑफिसर मणिकांत शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक सुधीर सिंगला, विशेष अतिथि के रुप में विंग कमांडर नरेश शर्मा, त्यागी ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता राजकुमार त्यागी शामिल हुए। सुधीर सिंगला ने कहा कि भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों की बदौलत ही हम आज अपने घरों में सुरक्षित है। हमें सदा अपने सैनिकों सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने भारत माता की सेवा की है। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर आज उनका बेटा भारत माता की सेवा करने जा रहा है। सुरेश शर्मा ने कहा कि हमें अपने सैनिकों का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि भारत माता के सैनिक देश की सेवा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ा नजर आता है। ऐसे सैन्य अधिकारियों का सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर गुडग़ांव विकास मंच के सचिव अजय शर्मा, नरेश शर्मा, संतोष शर्मा, ताराचंद शर्मा, उषा शर्मा, संजय शर्मा, धीरज कौशिक, अंकित कौशिक, नरोत्तम वत्स, नरेंद्र कौशिक आदि मौजूद रहे।