लोगों को रुला रही सितंबर माह की भीषण गर्मी और उमस



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जनपद के लोगों को सितंबर माह की भीषण गर्मी और उमस रुला रही है। दोपहर में सूरज की तपिश से शरीर झुलस रहा है। जबकि उमस में लोग पसीने पसीने और रहे हैं। ऐसे में हर कोई बारिश की उम्मीद लगाए बैठा है। मौसम वैज्ञानिक बारिश संकेत तो लगातार दे रहे हैं, लेकिन पूर्वानुमान सटीक नहीं बैठ रहा है।

उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है अधिकतम तापमान 35 डिग्री होने के कारण गर्मी परेशान कर रही है वही तेज धूप के चलते दोपहर के समय लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। गर्मी के चलते लोग पसीनो में भीग रहे हैं। ऐसे में लोगछाव की तलाश करने लगे.। उधर धूप के साथ उमस ने लोगों को पसीना पसीना कर दिया।

इसका मुख्य कारण हवा आद्रता बढ़ने की वजह से हो रहा है। वही नगर के बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि शाम को को सूरज ढलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। लेकिन उमस से चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान रहे। सोमवार को शिकारपुर का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।