संवाददाता@ नरवाना : दो दिन से बिजली नही आने पर उकलाना रोड़ पर फाटक के नजदीक बस्ती के लोगों ने हिसार-चंडीगढ नैशनल हाईवे पर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया। जाम लगभग आधा घंटे तक लगा रहा। बिजली कर्मचारियों द्वारा मौके पर मुरम्मत का कार्य शुरू करने के बाद ही लोगों ने जाम खोला। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुचा और लोगों को समझा-बुझाकर जाम अपने घरों में भेज दिया। बस्ती के लोगों का कहना है कि पिछले 2 दिनों से बिजली विभाग को कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नही किया गया तो मजबूरन जाम लगाना पड़ा। बता दे कि पिछले दो दिन से मौसम खराब होने के कारण कई खंभे टूट गए। जिसके कारण बिजली समस्या बनी हुई है। जिसको लेकर कर्मचारी धीमी गति से कार्य कर रहे थे। जाम लगा रही महिलाओं ने कहा कि पिछले दो दिनों से बिजली नही आने के कारण गर्मी के मौसम में जीना दूभर हो गया है। बिजली नही होने के कारण पीने का पानी भी समाप्त हो गया है। लोगों ने बताया कि बिजली समस्या को लेकर जब विभाग के अधिकारियों को फोन किया तो सोमवार या मंगलवार को ही बिजली ठीक होने की बात कहकर फोन काट दिया। जिसके बाद बस्ती के लोगों में रोष पनप गया और हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर उकलाना फाटक के पास सडक़ पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया।
Related Posts
गुरुग्राम सैक्टर-4 क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान
IN8@गुरुग्राम,…. नगर निगम वार्ड 15 की पार्षद सीमा पाहूजा ने स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत शनिवार को सैक्टर 4 में सफाई…
किसान आंदोलन: मानेसर से दिल्ली तक पैदल मार्च निकाला
IN8@गुरुग्राम …. किसान आंदोलन के 5वे दिन समाजसेवी विजय यादव के नेतृत्व में लोगों ने मानेसर से दिल्ली तक पैदल मार्च…
सोहना में भगवान जगन्नाथ मंदिर का शिलान्यास
IN8@सोहना…. सोहना में दमदमा रोड़ स्थित जीएलएस अरावली होम्स प्रांगण में बने मंदिर में सोमवार को भगवान जगन्नाथ प्रतिमा का…
