वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप महाजन ने वकालत पेशे को अपनाया, अजयेन्दर सांगवान ने दी बधाई

Spread the love

(नई दिल्ली) दिल्ली में करीब तीन दशकों से पत्रकारिता कर रहे पत्रकार प्रदीप महाजन ने पत्रकारिता को छोड़कर अब वकालत के पेशे में रजिस्ट्रेशन कराया है। दिल्ली के कई बड़े समाचारपत्रों में प्रदीप महाजन ने सेवा दी है और और अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता और वकालत का पेशा दोनों समाज के मजबूत स्तंभ है और दोनों न्याय की आवाज बनते है।

दिल्ली बार कौंसिल में सबसे ज्यादा मतो से जीतने वाले और कोरोना काल में हमपेशा साथियो के मददगार बने अजयेन्दर सांगवान ने प्रदीप महाजन का वकालत पेशे में आने पर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाये दी। सांगवान जी ने अपने हाथो से प्रदीप महाजन को दिल्ली बार कॉउंसिल एनरोलमेंट सर्टिफिकेट प्रदान किया इस अवसर पर बीसीडी अधिकारी जगदीश यादव,अरुण राठी,अधिवक्ता सौरभ चौधरी व दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे।