वार्ड-23 में स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण में निगमायुक्त ने किया स्वच्छता का आह्वान

Spread the love


IN8@गुरुग्राम….. नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त विनय प्रताप ङ्क्षसह ने शुक्रवार को वार्ड-23 में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान में शिरकत की। उन्होंने उपस्थित स्वच्छता सैनिकों तथा वार्ड के गणमान्य व्यक्तियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता बनाए रखने में अपना निरंतर योगदान दें। निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल एक व्यक्ति या संस्थान के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को इसमें हिस्सेदारी करनी चाहिए। जिस प्रकार हम अपने घर की स्वच्छता का ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार अपने आसपास के क्षेत्र, गली-मौहल्ले की सफाई का भी ध्यान रखें। यह शहर भी हमारा घर है और इसकी स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हम सबकी है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, खाली प्लाटों एवं गलियों में कचरा ना फैलाएं।

नगर निगम गुरूग्राम द्वारा घर-घर से कचरा उठान की व्यवस्था की गई है, इसलिए कचरा हमेशा कचरा गाड़ी में भी डालें। उन्होंने नागरिकों से गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने का आह्वान भी किया। वार्ड-23 के सैक्टर-10ए में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में निगमायुक्त के साथ संयुक्त आयुक्त जितेन्द्र गर्ग भी पहुंचे। अधिकारियों के वार्ड में पहुंचने पर निगम पार्षद अश्विनी शर्मा तथा वार्ड के गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। इंडस्ट्रियल डवलपमेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष केके गांधी तथा पार्षद अश्विनी शर्मा ने निगमायुक्त एवं संयुक्त आयुक्त को पुष्प गुच्छ भेंट किए। जोन-1 क्षेत्र के वरिष्ठ सफाई निरीक्षक विजेन्द्र शर्मा को उनके कार्य को देखते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासियों के लिए बूस्टर पम्प लगाने बारे निगमायुक्त से अनुरोध किया गया।

इस कॉलोनी में 260 परिवार रहते हैं और पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए बिजली की मोटर चलाने को मजबूर हैं। इससे लगभग 15 से 20 लाख रूपए प्रतिमाह खर्च हो रहा है। निगमायुक्त को बताया गया कि कॉलोनी के लिए बूस्टर पम्प काफी समय से मंजूर है, इसे जल्द लगवाने का अनुरोध किया गया। निगमायुक्त ने इस बारे में आश्वासन दिया। इस मौके पर निगम पार्षद अश्विनी शर्मा, संयुक्त आयुक्त जितेन्द्र गर्ग, वार्ड निवासी एमपी यादव, देवेन्द्र यादव, महेन्द्र अरोड़ा, महावीर यादव, रामलखन गुप्ता, रामबीर कौशिक, राजेश शर्मा, संजीव शर्मा, नरेश मित्तल, वैंकटेश, आहलुवालिया, डा. वीके त्रिपाठी, नरेश शर्मा, सामाजिक समरसता प्रमुख जेके शर्मा, बीएस रावत, सुनील नारंग, सरदार हरजिंदर सिंह, राजेश गुप्ता, बनारसी दास एवं परिजात मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।