वाहनो के पार्टस चोरी कर कंटेनर में भरकर ले जाते समय दो शातिर चोर गिरफ्तार

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार की रात में थाना बीबीनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर दो शातिर चोरों को कंटेनर में चोरी का सामान ले जाते समय कटक नहर चेक पोस्ट के पास से चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों बिजेन्द्र पुत्र रामपाल निवासी ग्राम रंजीतपुरा थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर व राजेश पुत्र रामजीत निवासी ग्राम दयामपुर थाना हंसवर जनपद अम्बेडकर नगर द्वारा पूछताछ में बताया कि बरामद वाहनों के पार्टस को जनपद महाराजगंज से चोरी कर कंटेनर में भरकर दिल्ली बेचने के लिये जा रहे थे।

जिसके सम्बन्ध में सम्बन्धित जनपद से जानकारी की जा रही हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना बीबीनगर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैं।