IN8@सोहना…. सीआईए पुलिस ने रात के वक्त गनप्वाइंट की नोक पर वाहनों को रूकवा कर वाहन, नकदी व मोबाइल लूट के आरोप में 4 आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी पाई है। पकड़े गए आरोपियों में 3 आरोपी भिवानी जिले के लोहारू के रहने वाले है तो एक आरोपी दादरी के गांव रावलड़ी का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाश उर्फ रावलड़ी पुत्र दौलतराम निवासी गांव रावलड़ी, दादरी और नवाबखान पुत्र नाई खान, अमन कुमार पुत्र जिले सिंह, रवि उर्फ बिटटू पुत्र रमेश चंद्र तीनों निवासियान गांव लोहारू, भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया एक ऑटो रिक्शा, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल, एक देशी कटटा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लाएगी ताकि लूट की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।
Related Posts
दोस्त के जेल से छूटने की खुशी में हवाई फायरिंग करना युवक को पड़ा महंगा
IN8@फरीदाबाद…दोस्त के जेल से छूटने की खुशी में हवा बाजी करने के लाईसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग करने एक युवक…
7 दिवसीय जागरुकता सप्ताह में लोगों को नशे के प्रति किया गया जागरुक
संवाददाता@ गुरुग्राम : मादक पदार्थो के सेवन के दुष्परिणामो एवं अवैध नशा व्यापार के प्रति लोगों को जागरूक करने के…
फरीदाबाद में परिवहन मंत्री सहित 131 नए कोरोना संक्रमित,दो की मौत
IN8@फरीदाबाद…स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में आज मंगलवार को भी दो लोगों की कोरोना व अन्य बीमारियों के चलते मृत्यु हो गई।…
