विकास कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर- विधायक संजय शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के गांव बामनपुर, खनौदा तथा जटपुरा में विकास कार्यों का लोकार्पण कर गांववासियों को नव वर्ष पर खुशी की सौगात दी।

विधायक द्वारा गांव बामनपुर में 23.50 लाख की लागत से 1 किलोमीटर लंबी सड़क की विशेष मरम्मत के कार्य का शिलान्यास किया गया साथ ही खनौदा में काफी लंबे समय से चली आ रही पुल के नवनिर्माण की मांग को भी विधायक द्वारा पूरा किया गया। गांव वासियों द्वारा इस पुल के नवनिर्माण के साथ चौड़ीकरण की मांग पूर्व में रहे जनप्रतिनिधियों से भी की गई थी|

लेकिन उनकी इतनी बड़ी समस्या पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। विधायक संजय शर्मा द्वारा गांव वासियों की परेशानी का अंत करने के उद्देश्य से इस पुल निर्माण के लिए प्रयास किया किया। अंततः विधायक का प्रयास सफल रहा और खनौदा में नया पुल बनकर तैयार हो चुका है।

विधायक के प्रयास यहीं समाप्त नहीं हुए , विधानसभा क्षेत्र के गांव जटपुरा में कैंची के पुल की मांग भी काफी लंबे समय से की जा रही थी, कैंची का पुल जर्जर अवस्था में था जिसपर निकालना असंभव था। विधायक द्वारा इस पुल को बनवाने के लिए भी प्रयास किया गया|

और उनके द्वारा किया यह प्रयास भी सफल रहा।आज गांव जटपुरा पर कैंची के पुल का उद्घाटन कर विधायक ने कई गांवों के लोगों की समस्या सा समाधान किया है, गांव वासियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।