विगत 05 वर्षों में विकास का प्रतीक बनी जेवर विधानसभा

Spread the love

IN8@जेवर (ग्रेटर नोएडा) जेवर विधायक व प्रत्याशी श्री धीरेंद्र सिंह जी ने अपने जनसंपर्क अभियान के समय मौजूद कार्यकर्ताओं क्षेत्र के सम्मानित लोगों को संबोधित करते हुए कहे।


आज जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर के साथ जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घरबरा, इमलियाका, लडपुरा, घंघौला, सलेमपुर गुर्जर, अमीनाबाद उर्फ न्याना, दादूपुर, नवादा, कनारसी व डूंगरपुर रीलका में जनसंपर्क कर आने वाली 10 फरवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया।


इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर जी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विकास के पैसों पर डकैती डालते थे और बाहर भेजते थे।
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने आगे कहा कि “विगत 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं और केंद्र की मोदी सरकार इस देश को सबका साथ-सबका विकास व सबका प्रयास के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

https://youtu.be/vueDsNr6gd4


जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि “जेवर एयरपोर्ट से उत्तर भारत के नौजवानों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जेवर विधानसभा में विकास का पहिया अनवरत आगे बढ़ता रहेगा। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की 25 करोड़ जनता के हितों को सुरक्षित व सुरक्षा प्रदान किए जाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

https://youtu.be/Is3K_MO5Kv8