विधानसभा का हर गांव अव्यवस्थाओं से घिरा : सीटू भाई

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के गांव किशनपुर का दौरा किया समाजसेवी शिवकुमार शर्मा सीटू भाई ने गांव किशनपुर का दौरा किया और गांव के हालात देख कर कहा कि आखिर कब तक हम विकास की राह देखेंगे सीटू भाई, ने कहा कि में जिस भी गांव में जाता हूं|

वहां अव्यवस्थाएं ही नजर आती हैं नालियां कीचड़ से भरी हैं गलियां टूटी हुई हैं रात के वक्त गांव में अंधेरा पसर जाता है सीटू भाई, ने कहा कि समझ में नहीं आता आखिर इलाके में चुने हुए प्रतिनिधि क्या करते हैं इनका काम सिर्फ वोट लेकर लोगों को धोखा देना है विधायक बनने के बाद लखनऊ में मौज करते हैं जिनके दम पर विधायक बनते हैं |

उनसे दूरियां बना लेते हैं यही कारण है कि शिकारपुर विधानसभा में विकास नहीं हो पा रहा ।