विनती चौधरी बनी प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा)

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर-बुलंदशहर प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा लोगों के लाभ के लिए बनायी गई |अनेक योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने हेतु कार्य कर रहे प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की जिलाध्यक्ष (महिला मोर्चा ) को उनकी कार्यशैली तथा संगठन के प्रति लगाव इमानदारी कर्मठता को देखते हुए |उन्हें जिले से प्रदेश स्तर पर पहुंचा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा ) का पद देकर मनोनीत किया गया है।

जिसके लिए उनकी महिला टीम ने दी बधाइयां।
प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष प्रीतम कुमार प्रेम के नेतृत्व में विनती चौधरी जिलाध्यक्ष (महिला मोर्चा) से प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा ) बनने पर एक सम्मान समारोह रखा गया। जिसका संचालन अभिनव वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वर्णकार समाज द्वारा किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष प्रीतम कुमार प्रेम द्वारा विनती चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा) को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं बुका देकर सम्मानित किया गया।

तथा जिले की पूरी महिला टीम ने विनती चौधरी को पुष्प माला पहनाकर एवं सोल पहनाकर सम्मानित किया एवं उन्हें बधाइयां दी।
विनती चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा द्वारा बताया गया कि वह अपनी पूरी टीम के सहयोग से ही आज प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा के पद तक पहुंची हैं मैं अपनी पूरी टीम को साथ लेकर चलूंगी और संगठन को मजबूती देने का कार्य करूंगी तथा प्रधानमंत्री द्वारा बनाई गई सभी योजनाओं को लोगों तक पहुंचा कर उन्हें लाभ दिलाने का कार्य करती रहूंगी जिसमें महिला टीम का विशेष सहयोग रहा है।


प्रीतम कुमार प्रेम जिला अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि वह अपनी पूरी टीम के साथ विनती चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बनाए जाने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं तथा मुझे खुशी है कि इतने कम समय में वह प्रदेश स्तर तक अपनी ईमानदारी कर्मठता एवं मेहनत से पहुंची हैं। जिससे संगठन और भी अधिक मजबूत होगा।


सम्मान समारोह में विनती चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा को बधाई देने में प्रीतम कुमार प्रेम जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह टीटू पिछड़ा जिला अध्यक्ष शशि चौधरी अनुभा राय पिंकी शर्मा जिला महामंत्री डोली शर्मा राधा रानी नूतन हेमा राठी कोषाध्यक्ष रजनी मीरा भटनागर शैलेंद्र कुमार जिला मीडिया प्रभारी नितिन सोनी जिला सह मीडिया प्रभारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।