वैद्य की दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के चोला। चौकी के गांव फतेहपुर जादौन निवासी संजय पुत्र सुखवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी चोला फ्लाईओवर के नीचे वैद्य की दुकान है। शुक्रवार रात उसकी दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया गया।

तथा प्रचार बोर्ड फाड़ दिया। पीड़ित ने नामजद तहरीर में बताया कि पहले भी आरोपी घटना को अंजाम दे चुका है। चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।