संवाददाता @ गुरुग्राम : जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व प्रधान अधिवक्ता चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू छोडऩे का संकल्प लें ।उन्होंने कहा कि तंबाकू का किसी भी रूप में उपयोग करना नुकसानदेह है। यह ना सिर्फ इस्तेमाल करने वालों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उनके आस-पास के लोगों को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। कोरोना वायरस चूंकि फेफड़ों को प्रभावित करता है, इसलिए तंबाकू, बिड़ी, सिगरेट, गांजा, वाटरपाइप आदि चीजों का सेवन करने वालों के लिए यह और भी गंभीर खतरा हो सकता है। कोरोना वायरस मुंह और नाक से निकलने वाली छोटी बूंदों के माध्यम से फैलता है और चबाने वाले तंबाकू का सेवन करने वाले अक्सर इसे थूकते हैं, जो इस खतरनाक वायरस को फैलाने का एक बड़ा माध्यम बन कर अतिरिक्त खतरा पैदा कर सकता है। तंबाकू सेवन छोड़ कर आप कोरोना वायरस से जुड़े खतरे को कम करने के अलावा ज्यादा स्वस्थ रहेंगे और हृदय रोग, कैंसर, फेफड़ों की बीमारियों और तंबाकू संबंधित दूसरी बीमारियों शेयर भी बचे रहेंगे।उन्होंने तम्बाकू का उपयोग करने वालों से अपील की कि तंबाकू छोडऩे का यही बेहतरीन वक़्त है। इसलिए विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू छोडऩे का संकल्प लें और स्वस्थ रहें।
Related Posts
आक्रोषित किसान व आढ़तियों ने किया करनाल-यमुनानगर स्टेट हाइवे जाम
IN8@इंद्री….. अनाजमंडी इंद्री के सामने किसानों व आढतियों ने करनाल-यमुनानगर स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है…
दलेर मेहंदी के फार्महाउस के तालें तोड़े
IN8@सोहना… देर रात चोरों ने यहां पर बालीवुड के प्रसिद्ध पंजाबी पॉप गायक दलेर मेहंदी के फार्महाउस के पिछवाड़े वाले…
ताउ देवी लाल स्टेडियम में जल्द शुरू होगा 100 बिस्तरों का अस्थाई अस्पताल
IN8@गुरुग्राम …. गुरुग्राम जिला प्रशासन वेदांता ग्रुप के साथ मिलकर सैक्टर-38 स्थित ताउ देवी लाल स्टेडियम में जल्द ही 100 बैड…
