विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एसएसपी द्वारा रक्तदान शिविर का फीता काट कर शुभारम्भ कर किया रक्तदान

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर :आज विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्र चेतना मिशन बुलन्दशहर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में जिला चिकित्सालय बुलन्दशहर में आयोजित रक्तदान शिविर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया तथा एसएसपी ने रक्तदान कर आमजन से भी रक्तदान करने की अपील की गई एवं रक्तदान करने के लिए लोगों को जागरुक एवं प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा,एवं सीएमएस राजेंद्र प्रसाद, राष्ट्रीय चेतना मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत सिंह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।