व्यक्ति ने खोया आपा ,पत्नी व पुत्रवधू को मौत के घाट उतारा

Spread the love

IN8@ भिवानी: भिवानी के गांव पालुवास में प्रथम दृष्टि घरेलू कलह के चलते एक डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना गांव पालुवास की बताई गई है जहां दो महिलाओं की निर्मम हत्या की गई है। दोनों महिलाओं को कुल्हाडी से मौत के घाट उतारा गया।

सुखबीर नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व पुत्रवधू की बेरहमी से हत्या कर डाली। सुखबीर ने अपनी पत्नी व पुत्रवधु की हत्या कर खुद भी जहर खा लिया। पत्नी सुमन व पुत्रवधु संजू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुखबीर को गंभीर अवस्था मे सामान्य हस्पताल में करवाया भर्ती करवाया है। डी.एस.पी हैडक्वाटर वीरेन्द्र सिंह मोके पर पहुंच गए हैं। सुखबीर ने करीब 12 बजे घटना को अन्जाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।