संवाददाता@ हिसार : माडल टाऊन स्थित श्री आद्यशक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम की ओर से निर्जला एकादशी के शुभावसर पर गत वर्षों की भांति ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई, जिसका सैंकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। छबील पर रमेश चुघ, जयप्रकाश, अनित मित्तल व धर्मदास ने सेवाएं देकर लोगों की प्यास बुझाई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया गया। इस अवसर पर पीठ कमेटी के प्रधान सीए एनसी अग्रवाल, संयोजक राजमल काजल, अनिल महता, सुशील बुडाकिया, अरूण अग्रवाल मौजूद रहे। पीठ प्रधान एनसी अग्रवाल ने छबील पर आने वाले लोगों से कोरोना महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क का प्रयोग करने का आह्वान किया।
Related Posts
ट्रक से टकराने पर कार में लगी आग, सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान
IN8@होडल…….नेशनल हाइवे औरंगाबाद के निकट गुरूवार सुबह दिल्ली की ओर से आ रही एक होंडा सिटी गाड़ी ट्रक में पीछे…
मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने के 5 आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता@ कुरुक्षेत्र: जिला पुलिस कुरूक्षेत्र ने मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मनीष कुमार, सुरेन्द्र,…
छोटे मुद्दों को लेकर पार्षदों को नहीं होनी चाहिए परेशानी
IN8@गुरुग्राम….. गुरूग्राम की मेयर मधु आजाद की अध्यक्षता में बुधवार को निगम कार्यालय में जोन-1 तथा जोन-3 क्षेत्र के निगम…
