संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक कर रही आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पंचायती राज, नगर पंचायत, कृषि विभाग सहित कई विभागों को जोड़ा गया है संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान दस मार्च से चल रहा है दस्तक अभियान के तहत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण कर लोगों को साफ-सफाई और संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक करने में जुटी हैं|

जनपद में अब तक करीब 3.27 लाख घरों का भ्रमण किया जा चुका है जिला मलेरिया अधिकारी अभियान के नोडल अधिकारी बीके श्रीवास्तव ने बताया जनपद में 31 मार्च तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा यह एक मार्च को शुरू हुआ था इसी क्रम में दस मार्च से दस्तक अभियान चलाया रहा है जो 24 मार्च तक चलेगा अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद की 2257 आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी सेवाएं दे रही हैं अभियान के तहत आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम द्वारा जनपद में अब तक करीब 3.27 लाख घरों का भ्रमण किया जा चुका है|

यह कार्यकर्ता घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों को साफ-सफाई और संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक कर रही हैं अभियान के तहत 545 माता बैठकों का आयोजन किया गया आयोजित दस्तक अभियान के तहत अब तक 467 बुखार रोगी, 126 रोगी खांसी व जुकाम, 129 क्षय रोग के संभावित मरीजों को चिन्हित किया गया है चिन्हित सभी मरीजों की जांच करायी जा रही है 2343 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं जनपद में अभियान के तहत 54 कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया गया है|


उन्होंने बताया संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शिक्षा विभाग के साथ मिलकर विद्यालयों से 558 जागरूकता रैली निकाली जा चुकी हैं जनपद के 58 गांवों में नालियों की सफाई का कार्य, 154 गांवों में झाड़ियों की सफाई करायी गयी है उन्होंने बताया अभियान के तहत लोगों को अपने घर व आसपास साफ-सफाई रखने के साथ कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिये भी जागरूक किया जा रहा है |

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोंगों से दो गज की सामाजिक दूरी व मास्क पहनने की अपील की जा रही है जनपद के संचारी रोग नियंत्रण अभियान के नोडल अधिकारी डा. राजकुमार, ने जनपद के स्याना ब्लाक के गांव बरोली बासदेव में पहुंच कर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जहां पर उन्होंने गांव की गलियों में घूमकर स्वच्छता का जायजा भी लिया।