दिव्यांग युवक से मारपीट

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के चोला ।चौकी के गांव सुतारी निवासी  सबीला पत्नी आमीन ने चौकी पुलिस को  तहरीर देकर बताया कि  उसका पुत्र दिव्यांग है। पड़ोस के लोग रंजिश रखतें हैं। रंजिश के तहत शनिवार को आरोपियों ने पुत्र से लाठी-डंडे से मारपीट की। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

शोरशराबा सुनकर पीड़िता और उसकी धेवती उसको बचाने के लिए मौके पर गए तो उन लोगों ने दोनों से भी मारपीट की। आरोपी ने धेवती से बदसलूकी भी की। चोला चौकी प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।