सपाईयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

केक काटकर की सपा अध्यक्ष की लंबी आयु की कामना
दीपक वर्मा@ शामली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को सपाईयों ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मौहल्ला बरखंडी पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री की दीघार्यु की कामना की। इस अवसर पर यूपी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा गया। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया। इस अवसर पर गरीब व बच्चों को फलों का वितरण कर वृक्षारोपण भी किया गया। सपा नेता संजय उपाध्याय ने कहा कि अखिलेश यादव एक योग्य नेता है जिन्होंने अपने शासनकाल में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए जिनमंे बच्चों को लैपटाॅप, महिला पेंशन योजना, गरीब लोगों को साइकिल वितरण, बैटरी रिक्शा, 100 डाॅयल पुलिस नंबर, एम्बुलैंस, आगरा-लखनऊ हाइवे आदि शामिल है। जनता उनके विकास कार्यों को आज भी याद करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के शासन में जनता असंतोष जता रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार पर कोई नियंत्रण नहीं है, युवा बेरोजगारी से परेशान है, जनता अब परिवर्तन के मूड में है और 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। साजिद चैधरी ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है, समाज को बांटने का काम करती है। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताआंे ने 2022 मिशन को कामयाब बनाने के लिए गांव-गांव, घर-घर जाकर सपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर रहीस मिर्जा, भूपसिंह सैनी, रविन्द्र पाल, साजिद चैधरी, कुलदीप तोमर, बिजेन्द्र कश्यप आदि भी मौजूद थे।