समरसता पर्व मकरसंक्रांति मनाया

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर ककोड़। केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड में समरसता एवं सौहार्द का पर्व मकर संक्रांति  कार्यक्रम मनाया गया। विद्यालय के उपाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने समरसता के इस पर्व पर  समाज के सभी लोगों को मिलजुलकर रहने की बात कही। अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने इस पावन पर्व पर संदेश दिया कि जरूरतमंदो को दान देकर साथ लेकर चलना चाहिए। 

प्रधानाचार्य मनोज मिस्र ने इस पर्व पर बताया कि आज के दिन खिचड़ी का बहुत महत्व है क्योंकि जिस प्रकार खिचड़ी दाल, बाजरा, चावल आदि कई खाद्यान्नों से मिलकर बनी होती है और सभी खाद्यान्न पककर एक समान हो जाते हैं तथा हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व को प्रदान करते है, उसी प्रकार हमें भी विभिन्न समुदाय के लोगों के साथ समरसता के भाव के साथ रहना चाहिए और देश को समृद्धि एवं सुदृढ़ता प्रदान करना चाहिए।