समाजवादी पार्टी बुलन्दशहर के जिलाध्यक्ष बने राहुल यादव

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर/शिकारपुर। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष सपा के द्वारा राहुल यादव को बुलन्दशहर सपा जिलाध्यक्ष नामित किये जाने पर शिकारपुर नगर में मौहम्मद नौशाद के निज आवास पर मुन्ना कुरैशी के नेतृत्व में सपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर एवं गले मिल कर दी बधाई l

जिसमें मौहम्मद नौशाद ने पार्टी के सभी नगर कार्यकर्ताओं से अग्रिम चुनावो को लेकर पार्टी के समस्त विन्दुओ पर भी चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को जागरूक भी किया इस अवसर पर सुहैल सभासद, अरहान खांन, खुर्रम सिद्दीकी, नितिन उर्फ बाबा, अफसर मलिक, इरफान, इकराम, फरदीन, शाह आलम, आदि लोग मौजूद रहे।